नहर कटने से सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद, किसानो पर गिरी गाज

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। नहर कटने से किसानों की सैकड़ो बीघा लहलहाती फसले बर्बाद हो गई। किसानों ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए नाराजगी दिखाई। बोले नहर की सफाई गलत तरीके से कराई गई। जिससे नहर में पानी समा न पाया और पटरी कट गई सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो गई। त्रिवेदीगंज विकास खंड क्षेत्र के दून्दीपुर के पास बहरौली रजबहा कट जाने से रेलवे क्रासिंग तक पानी पहुच गया। जिसकी चपेट में सैकड़ो किसानों की फसल बर्बाद हो गई। अब्दुल रौब पुत्र नूर भिलवल, करीम पुत्र सकुर, निहारिका पत्नी अलगू, हरिराम, कमला, प्रेम लाल, माता प्रसाद, राम प्रताप, आशा राम, मनीराम, जगन्नाथ, लाल जी, शुशील, तीरथ राम, चंद्र शेखर, सन्तोष, देवी, नरेंद्र, व सैकड़ो किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वही जेई शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी पटरी बंधवा दिया गया है।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!