पूर्वजो की आत्माओ को शांति के लिए हुआ हवन-पूजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। नगर के पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए उत्तर प्रदेश जनहित समिति द्वारा सामूहिक शांति हवन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सतीश भाईजी की अध्यक्षता मे शमशानघाट का सौंद्रीयकरण का ध्येय बनाया है। सामूहिक हवन-पूजन करके मृत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। प्रसाद वितरण के साथ समिति के लोगो ने शमशान घाट के विस्तार और इसके रख-रखाव पर चर्चा की गयी। सतीश सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि नगर के पूर्वजो का यहां पर लम्बे समय से अंतिम संस्कार किये जाने का महत्त्वपूर्ण स्थल है। एक दिन हम-सब को भी अंतिम यात्रा मे यहां आना है। इसलिये हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी बनती है कि अपना अमूल्य योगदान करके प्राचीन शमशान घाट (सोता) मे सड़क, बाउंड्री-चबूतरे की मरम्मत, स्वच्छ पानी, शौचालय आदि का निर्माण हो। जिससे इस स्थल पर सौंदरीयकरण कराकर पवित्र मृत आत्माओ को सम्मान देने की दिशा मे योगदान किया जा सके। इस अवसर पर अमर सिंह, राजेश कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता अलोक सिंह, अधिवक्ता दीपक तिवारी, चमन सिंह, ओम प्रकाश कन्नौजिया, अर्जुन सिंह, लोहार बाबा, प्रहलाद कश्यप, अलोक तिवारी, पुरोहित वेद प्रकाश मिश्रा, चेतन जायसवाल, सचिन कश्यप, मुन्ना कश्यप, सुजीत रॉय, पप्पू कन्नौजिया, अशोक कश्यप, विजय आदि तमाम लोग शामिल हुए।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!