विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

हैदरगढ़,बाराबंकी। ब्लॉक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा की अध्यक्षता एवं महेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में राष्ट्रीय आविष्कार अभिया के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंसारी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखरा,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमेला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटा,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरांवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे भवानी , पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर , पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरमाऊ ,पूर्व माध्यमिक गोतौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर,पूर्व माध्यमिक बीजापुर, के छात्रों ने अपने स्वनिर्मित मॉडल सहित प्रतिभाग किया। इस मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले छात्रों ने सबसे पहले स्व परिचय के साथ अपने मॉडल के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल में आरती सिंह, गुलशन जफर एवं मदन मोहन वर्मा जी थे निर्णायक मंडल के सदस्यों ने बच्चों से उनके मॉडल से सम्बन्धित प्रश्न पूछे तथा बच्चों ने निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बेबाकी से जवाब दिया।इस प्रतियोगिता के समापन के बाद निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा दिए गए अंको के समेकन के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारमऊ के छात्रा वर्षा एवं अंशिका को मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान,पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे भवानी के सोहन लाल एवं सुहानी द्वितीय स्थान,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंसारी के सुमित एवं आशीष रावत को तृतीय स्थान,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरांवा के मोहम्मद समीर एवं सीता को चतुर्थ स्थान तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर की छात्रा आरती एवं सविता को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त ब्लॉक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विकास खंड हैदरगढ़ के समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता के समापन के बाद निर्णायक मंडल के सदस्य मुबीन अहमद , प्रेम सिंह एवं मोहित सिंह ने प्रतियोगी अभ्यर्थियों के ओ.एम.आर. के मूल्यांकन के आधार पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर की छात्रा स्नेहा यादव को प्रथम स्थान ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की छात्रा महिमा शर्मा को दूसरा स्थान,पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीखरा की छात्रा कु० शांति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में, सत्य देव सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा,रुद्र कांत बाजपेई ,अश्वनी शुक्ला, अजया अवस्थी, राजीव मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, निरुपमा त्रिवेदी ,शिखा शुक्ला, इमामुद्दीन, जितेंद्र वर्मा, अनुराग यादव, करुणा शंकर, आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!