ग्राहक जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पूरे देश में 16 दिसंबर 2021 से ग्राहक पंचायत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राहक पंचायत की बाराबंकी इकाई द्वारा मंगलवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक बाराबंकी के सभागार में ग्राहक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री प्रमोद पाण्डेय दीप प्रज्वलित करके किया। बैठक की अध्यक्षता अजयसिंह जय माता जी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री प्रमोद पांडे, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष रमा शंकर अवस्थी, सह सचिव डॉ मनोज मिश्रा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!