अलीगढ़ में अमित शाह की सभा में एक लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटे भाजपाई
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
अलीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जन विश्वास सभा में एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी चल रही है। तालानगरी स्थित मैदान में दो हेलिपैड बनाने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 52 गुणा 40 फुट के मंच से गृहमंत्री जन सभा को संबोधित करेंगे।कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भाजपा बड़ी सभा की तैयारी में जुटी है। जनसभा के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद हरिद्वार दुबे ने आज निजी बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से कहा कि एक लाख लोगाें को लाने का लक्ष्य लेकर हमलोग चल रहे हैं। मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, मंत्री संदीप सिंह के अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे। अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व के हाथ में है। उन्हाेंने कहा कि जनसभा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मैदान काफी बड़ा है। उन्हाेंने कहा कि भगवान की कृपा से उत्तर प्रदेश प्रदेश में कोविड का असर नहीं है।ओमिक्रॉन के दो ही केस मिले हैं और दोनों मरीज ठीक हो गए हैं। यदि चुनाव आयोग कहेगा तो सबसे पहले हम अपनी रैली व सभाएं स्थगित कर देंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि अमित शाह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक एवं अनुच्छेद 370 हटाने के लिए लोग आभार व्यक्त करेंगे।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए चार मार्ग होंगे। छह किलोमीटर क्षेत्र के लोग गाजे-बाजे के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन मौजूद थे।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

