विवेक मिश्रा समारोह में हुए सम्मानित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज के छात्र रहे विवेक मिश्रा का झारखंड प्रशासनिक सेवा में सहायक कृषि निदेशक के पद पर चयन होने पर बुधवार को कॉलेज परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्थान की चेयरमैन प्रेमा अवस्थी ने विवेक मिश्रा को प्रतीक चिन्ह व शाल प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर अवस्थी ने विवेक मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनकी इस सफलता से जहां कॉलेज में अध्ययनरत छात्र प्रेरणा लेंगे वही ग्राम्यांचल परिवार भी विवेक मिश्रा की इस सफलता पर गौरवान्वित हुआ है इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक शिव कुमार चतुर्वेदी कॉलेज के उपाध्यक्ष सरवर सिद्दीकी सामाजिक कार्यकर्ता केके द्विवेदी कॉलेज के पूर्व शिक्षक व वर्तमान शिक्षक मदन मोहन वर्मा मुबीन अहमद अमित कुमार मिश्रा सुधीर कुमार त्रिपाठी देवी बक्स सिंह आदि ने भी विवेक मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान किया इस अवसर पर विवेक मिश्रा ने अपनी इस सफलता के लिए ग्राम्यांचल सेवा संस्थान की मुखिया प्रेमा अवस्थी व कालेज के शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह सब आप सभी के आशीर्वाद वह माता-पिता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है अंत में कालेज के प्राचार्य प्रेम कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

