16 सागौन के पेड़ चोरी से कट गये। सूचना पर पुलिस एव वन विभाग ने लिया जायजा

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहरामऊ के मजरे सिकन्दरपुर में राजस्व अभिलेखों में सुरक्षित चारागाह की जमीन पर लगे वर्षो पुराने 16 सागौन के पेड़ चोरी से कट गये। सूचना पर पुलिस एव वन विभाग ने जायजा लिया तथा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत की है।

 

मामला थाना सफदरजंग की ग्राम पंचायत रहरामऊ मजरे सिकन्दरपुर में ग्राम सभा की चारागाह की भूमि लगे सागौन के पेड़ ठेकेदार ने रातोरात काट कर चम्पत हो गये।जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्राम प्रधान और मुख्यमंत्री पोटल पर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण बताते है कि गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की चारागाह की भूमि पर लगे सागौन के पेड़ों को ठेकेदार के हाथो चोरी से बेच दिया था। ठेकेदार ने वनविभाग एवं स्थानीय पुलिस से मिलीभगत से सागौन के करीब 16 हरे पेड़ों को रातोरत रात काट गायब कर दिया।जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीण बताते हैं कि अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाही के बारे किसी प्रकार की जानकारी नही हुई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!