रोड क्रास करते समय मां-बेटा सड़क हादसे का शिकार। युवक की मौके पर मौत मां गंभीर

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बाईक सवार मां बेटे गायों की देखभाल के लिए घर से जा रहे थे तभी हाईवे के कट से रोड क्रास करते समय मां-बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दर्दनाक सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर स्थित रसौली ओवर ब्रिज के समीप हरी धर्म कांटा के समीप गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। रसौली निवासी 38 वर्षीय योगेन्द्र पुत्र रमेश चंद अपनी 66 वर्षीय मां मिथिला देवी के साथ बाइक से हाईवे स्थित पीपीएस नर्सिग कालेज कालेज के पास स्थित अपनी गौशाला में जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रसौली के पास ही उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मिथिला देवी को गम्भीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!