दो दिन से लगातार निकल रहे अजगर सांप……..

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीते दो दिन से लगातार निकल रहे अजगर सांप लोगो के लिए कोतुहल बने हुए है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगरों को मुश्कीनगर में छोड़ दिया है।
बताते चले कि गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में 10 फिट लम्बे अजगर सांप को देख लोगो ने वन विभाग को सूचना दी। काफी लंबे सांप को देखने के लिए तमाम लोग इकट्ठे रहे। शुक्रवार को जैदपुर सफदरगंज रोड़ पर स्थित इंधौलिया गांव के निकट दो अजगर सांप देखे गये जो कोतुहल का विषय बने रहे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर सांपो को मुश्कीनगर जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!