..तीसरी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप एव पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के पिता स्व0 हाजी मोल्हे सिद्दीकी की तीसरी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के 5 सैकड़ा से अधिक गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण किया।

कम्बल वितरण करते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि गरीबो की मदद इबादत से कम नही होती उनके हालातो को समझने वालो पर ईश्वर खुश होता है। ठंड में समाज के गरीब वंचित असहाय बेसहारा लोगो का ख्याल रखना उनके काम आना फर्ज बनता है । श्री गोप ने आयोजक शकील सिद्दीकी के इस पुनीत कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबो की दुआएं लेने वाले हमेशा कामयाब रहते है।
पूर्वमंत्री श्री गोप ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि तरक्की वही व्यक्ति करता है जिसका मन बड़ा होता है शकील सिद्दीकी ने अपने पिता की याद में जो गरीबो की मदद करने का काम किया है उन्हें दुआये मिल रही होगी। श्री गोप ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबो की दुआ व बदुवा भी मिलती है वर्तमान सरकार में देश प्रदेश का किसान, नवजवान सभी परेशान है। तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रथ की रफ्तार से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के भाजपा नेताओं के होश उड़े है सपा की रफ्तार को रोकने के लिए सपा नेताओं के यहाँ छापेमारी की जा रही हैं सपा के लोग डरने वाले नही है। पूर्व मंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने की अपील की।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि गरीब एव असहाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है । पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने शकील सिद्दीकी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा सुविधा सम्पन लोगो को इसी प्रकार गरीबो की मदद करते रहना चाहिए। पूर्व विधायक ने वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आहवान किया।
जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने लोगो को अशस्वत करते हुए कहा कि हम लोग सभी परिस्थियों में आपके सुख दुख में साथ है और यथा सम्भव हर मदद करते रहेंगे।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़ागाँव, मसौली, भयारा, छुलहा बन्नी, सदरुद्दीनपुर, अमदहा, मेढ़िया, डेडवा, नेवला, करसंडा, हेतमपुर, मुंजापुर, कुड़वा, किंहौली, फतेहपुरवा, दहेजिया, बिरौली, दो दर्जन से अधिक गाँवो के 500 व्यक्तियों को कम्बल दिये गये। ठंड में जरूरत मन्दो को जब कम्बल मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। सपा नेता जैसीराम यादव के संचालन में पूर्वमंत्री ने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा नववर्ष की बधाई दी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह, ताज बाबा राइन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन रावत,
अशोक कुमार यादव, पवन वर्मा, हिमांशु वर्मा, अजय कुमार वर्मा , मो0 गय्यूर , राममूर्ति यादव, तुफैल सिद्दीकी, नूरुल आमीन अंसारी , अली असगर मलिक हफीज राइन, मुईन अंसारी, मित्तल गौतम, कलीम वारसी, विकास यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!