भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा को लेकर,प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने पैदल गस्त कर जायजा लिया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा को लेकर शनिवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने पैदल गस्त कर जायजा लिया और लोगो को नववर्ष की बधाई देते हुए जनसहयोग की अपील की।
बताते चले के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में निकलने वाली जनविश्वास यात्रा का मसौली चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में पैदल गस्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीण जनता से जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि चुनावी माहौल है जिसमे बड़ी ही सावधानी बरतने की जरूरत है उन्होंने कहा कि आप सभी लोग बिना किसी जोरदबाव के निर्भीक होकर मतदान में अवश्य भाग ले । प्रभारी निरीक्षक ने लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए कहा कि पुलिस आप लोगो की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। इस दौरान कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

