नववर्ष पर डीएम के हाथों ज़रूरतमन्दों को मिली कम्बल की सौगात

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 01 जनवरी। तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत निराश्रित, असहाय, दिव्यांग एवं गरीब लोगों को कड़ाके की ठन्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी के साथ तहसील परिसर में आयोजित कम्बल वितरण शिविर में 178 ज़रूरतमन्द लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के 75, ग्राम जगतापुर के 36, ताजखोदाई के 29, विशुनपुर राहू के 10, अमीनपुर नगरौर के 09, दुलारपुर व रायपुर के 06-06, शेखदहीर के 04 व मोहम्मद नगर के 03 कुल 178 ज़रूरतमन्द लोगों को कम्बल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी लाभार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आज हम सब लोग इस पुनीत कार्य के लिए यहॉ पर एकत्र हुए हैं। डीएम डॉ. चन्द्र ने पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए तहसील प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी।

डा. आर.सी. वर्मा को सौपा गया मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बहराइच का पदभार

बहराइच 01 जनवरी। जनपद मे तैनात रहे लोकप्रिय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह का पदोन्नति अपर निदेशक पशुपालन आयोध्या मण्डल हो जाने के फलस्वरूप जिले का प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आर. सी. वर्मा को बनाया गया है। श्री वर्मा ने अपना पदभार 31 दिसम्बर 2021 को ग्रहण कर लिया है। श्री वर्मा का मोबाइल नम्बर 8840702838 है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!