जिम्मेदार अफसरों की गैर जिम्मेदाराना बातें चिंताजनक: अनिल वर्मा

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। एक सप्ताह से गन्ना संस्थान में चल रहे धान आंदोलन को लेकर भाकियू नेता मंगलवार को डीएम से मिलने। डीएम की गैर मौजूदगी में एडीएम द्वारा कही गयी गैर जिम्मेदाराना बात पर किसान नेता भड़क उठे और वही धरने पर बैठ गए। किसान एडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। मौके की नजाकत को समझते हुए आनन फानन में डिप्टी आर एमओ ने किसानों से वार्ता कर उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा में कहा कि जिम्मेदार अफसरों की गैर जिम्मेदाराना बातें चिंताजनक है। बुधवार को भाकियू की आपात बैठक बुलाई गई है। 6 जनवरी को किसान इसका जवाब मांगने लखनऊ जाएंगे। बीते 28 दिसम्बर से गन्ना संस्थान में चल रहे धान आंदोलन को लेकर मंगलवार की दोपहर में भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा था। उनकी गैर मौजूदगी में किसान नेताओ ने सिर्फ एडीएम वार्ता करने का प्रस्ताव रखा। जिसपर कुछ देर बाद एडीएम राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और वार्ता की पहल की। अनिल वर्मा ने धान खरीद में आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। सबकुछ सुनने के बाद एडीएम राकेश सिंह द्वारा ये कहना कि इसका हल यहां नही है आप लोग लखनऊ चले जाइये। इतना सुनते ही सभी किसान भड़क उठे और उनके गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से नाराज होकर वही बरामदे में धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। किसानों की संख्या और उनका आक्रोश बढ़ता देख आनन फानन में विपणन विभाग के अफसर किसान नेताओ के बीच पहुंचे और वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास करने लगें। काफी देर मान मनौव्वल के बाद किसान वहां से उठे और गन्ना संस्थान पहुंचे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

 

 

 

 

Don`t copy text!