कुर्सी के लिए कुर्सी विधानसभा बन गई अखाड़ा, टिकट न मिलने कई होंगे बागी
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
प्रत्याशी बनने के लिए दावेदार मचाएँगे हैं धमाल!
बाराबंकी। चुनाव से पहले ही आपसी खींचतान मची है, जनपद की विधानसभा कुर्सी में, अपने आपको विधायक प्रत्याशी समझकर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। होर्डिंग, पोस्टर, बैनर से पूरी विधान सभा को पाट दिया गया है। सबसे से दावेदार समाजवादी पार्टी के ही नजर आ रहे हैं। यही दावेदार जब टिकट नहीं मिलेगा तो बागी बनकर पार्टी प्रत्याशी की नइया डूबेंने में पीछे नहीं हटेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्सी के पाये तोड़ने में सबसे आगे सपा के दावेदार हैं। सपा के कुछ दावेदारां ने कुर्सी में आठ पाए लगा दिये हैं और हर दावेदार अलग-अलग एक-एक पाया लेकर गली कूंचे में दौड़ रहा है, जिससे सपा के खेमें खींचतान मची हुई है, और इन दावेदारों को टिकट नहीं मिलेगा तो यही सब बागी बनकर चुनाव के मैदान में उतरेंगे और सपा की ही लुटिया डुबोने में सबसे आगे होंगे। सपा के कुछ ऐसे दावेदार नजर आ रहे हैं जो टिकट मिलने से पूर्व ही अपने आपको विधायक समझ रहे है, इनका व्यवहार देखकर लोग कहने से नहीं चूक रहे हैं कि अगर इनको टिकट मिला तो साइकिल यहां से जरूर पंचर हो जायेगी। मालूम हो कि कुछ नेता सुबह 11 बजे शहर से जाकर कुर्सी में कुर्सी के लिए खाक छांनते हैं और यहां से दर्जनों चाटुकारों को लेकर क्षेत्र में फोटो खिंचवाकर वीडियो बनवाकर मीडिया में छाये रहने के लिए धड़ाधड़ न्यूज छपवाकर सोशल साइट्स पर डालकर अपनी पीठ खुद थपथते हैं। यहीं दावेदार कोविड काल में घरों में छिपे थे, लेकिन जब से चुनाव नजदीक आया है तब से रोज बाराबंकी से कुर्सी के चक्कर लगा रहे हैं। कई ठेकेदार, व्यापारी तथा समाजसेवी इस समय कुर्सी को अखाड़ा बनाए हुए हैं। एक दावेदार तो ऐसे हैं जो अगर सभासदी लड़ जाये तो उनकी जमानत ही जब्त हो जायेगी, लेकिन ख्वाब देख रहे हैं विधायकी का, ख्वाब देखना गलत नहीं है किन्तु नाजायज पैसा खर्च करने के बजाय किसी जरूरतमंद की मदद करके भी समाजसेवा हो सकती है।
कुर्सी विधान सभा इस समय सजावादी पार्टी के नेताआें लिए अखाड़ा बन गया है, दूर-दराज के नेता आकर अपना दाव चल रहे हैं लेकिन टिकट मिलेगा या आश्वासन यह तो आने वाला समय ही बता सकता है, बहरहाल यही दावेदार जब टिकट कटने की सूचना पायेंगे तो समाजवादी पार्टी के बागी नेता बनकर समाजवादी पार्टी के नइया को डुबाते नजर आयेंगे।अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

