जागरण मंच के तत्वावधान में वृक्षारोपण महाअभियान

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में चल रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत आज मंझपुरवा के नीलमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आंवले के पौधे को मंत्रोच्चार के बीच रोपा गया।

मनोज श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के विषाक्त हो चुके पर्यावरण में वृक्षारोपण ही एकमात्र ऐसा उपाय है जो कि हर प्रकार से हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सकता है। वृक्षारोपण के ही माध्यम से हम वर्षा व आक्सीजन के चक्र को संतुलित कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व सभासद प्रत्याशी अवधेश यादव, व सामाजिक कार्यकर्ता आशू ने भी वृक्षारोपण महाअभियान में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। सभासद शकील अहमद, अतुल मिश्रा, शनि, मनीष, बलराम, सूरज, अनुज, आनंद, विजय, राजू श्रीवास्तव, राहुल, संतोष, रंजीत वर्मा आदि स्थानीय निवासियों ने सहयोग प्रदान किया

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!