उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए केस ने तेजी पकड़ी, 24 घंटे में सामने आए 7695 नए संक्रमित

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मामलों ने गति पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 7695 केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। अब प्रदेश में 25,974 एक्टिव केस हैं।उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में दो लाख 22,428 सैंपल की टेस्टिंग की थी। जिसमें 7695 नए संक्रमित सामने आए हैं। प्रदेश में कुल नौ करोड़ 46 लाख 51,964 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।अधिकांश संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत भी हुई थी। प्रदेश में अब पाजिटिविटी रेट 1.84 प्रतिशत हो गया है। रिकवरी रेट घटकर 97.20 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 253 लोग कोरोना के संक्रमण से उबरे हैं। सूबे में कुल 25974 एकिटव केस में 25445 होम आइसोलेशन में हैं।अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि यह संक्रमण कम तीव्रता वाला है, अत: इसके लक्षण दिखने पर सामान्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सक की सलाह से अपना इलाज कर सकता है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अत: इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!