मैजिक चालक की पिटाई से घायल युवक की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

कोठी, बाराबंकी। सवारी मैजिक चालक का बाइक सवार युवक को ओवरटेक करना भारी पड़ गया। इससे गुस्साए मैजिक चालक ने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के लंबौआ में घेर कर उसकी लाठी-डंडों व सरियों से पिटाई कर घायल कर दिया। उसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। परिवारीजनों में कोहराम मचा है। मामला कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावां का है। कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र बंशीलाल का कहना है कि बाइक सवार उनका भाई विनय कुमार शुक्रवार देर रात सतरिख क्षेत्र के जरमापुर से घर वापस हो रहा था। आरोप है कि बसंतपुर गांव निवासी सवारी मैजिक चालक सुशील पुत्र मंसाराम क्षेत्र के सादुल्लापुर में ओवरटेक करने पर उसे चौराहा पर मारपीटा की। लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से विनय कुमार ने मामले को रफा-दफा समझा और वहां से चल दिया। लेकिन विपक्षी सुशील कुमार इसी रंजिश में भाई सुनील कुमार, पुनीत कुमार व मीरापुर गांव निवासी 10 अज्ञात लाठी डंडा व सरिया से लैस होकर उसे क्षेत्र के लंबौआ गांव में नहर पुलिया में घेर लिया। उस मारते हुए लहुलुहान कर मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। यहां से गुजरे राहगीरों ने उसे सीएचसी कोठी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देख जिला अस्पताल यहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां रविवार भोर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर घटना के दिन ही जानलेवा हमला, बल्वा व मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। शव गांव पहुंचने पर परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना के दौरान गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। जो कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!