मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देता है मकर संक्राति का पर्व है: डा. अन्जुमन गांधी भवन में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि भोज विश्वविद्यालय भोपाल के प्रोफेसर एवं प्रख्यात शायर डा. अन्जुम बाराबंकवी ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर खिचड़ी भोज का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने कहा कि मकर संक्राति का पर्व मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग समरसता का परिचय देते हुए आपसी भाईचारा को मजबूत करते हैं। यह त्यौहार कौमी एकता का भी प्रतीक है। इस मौके पर प्रमुख रुप से गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, समाजसेवी अशोक शुक्ला, हुमायूं नईम खां, महंत बी़.पी.दास, मो. उमेर, रणधीर सिंह सुमन, तारिक खान, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, तौकीर कर्रार, सरदार राजा सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, अंकुर माथुर, कौशल किशोर त्रिपाठी, समीर सिंह, मनीष खेतान, नीरज वर्मा, मनीष सिंह, अशोक जायसवाल, सत्यवान वर्मा, निसात अहमद, लवकुश शरण आनन्द, अनिल यादव, अदीब किदवाई, फरहान अहमद, नीरज दूबे, ज्ञान शंकर तिवारी, संजय सिंह, संतोष शुक्ला सहित कई लोग शामिल रहे।

 

खिचड़ी भोज का आयोजन

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में ग्राम जकरिया में भाजपा नेता सतीश विश्वकर्मा द्वारा शिवा जी शाखा परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोग शामिल हुए। खिचड़ी भोज से पूर्व संघ की शाखा लगाकर भगवा ध्वज फहराया गया तथा सभी लोगो ने भगवा ध्वज को नमन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि संघ के 6 त्यौहारो में एक मकर संक्रांति का भी त्यौहार है उन्होंने कहा कि जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन की ओर जाता है उस समय के संक्रमण काल को मकर संक्रांति कहा जाता है। जिसे पुरे देश में मनाया जाता है इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो के बीच समरसता कायम हो हिन्दू संस्क्रति के अनुसार इस उत्सव में दान का बहुत बड़ा महत्व है। और समाज में एकजुटता कायम होती है। इस मौके पर अजय कुमार, अरुण कुमार, अंकित कुमार, राज कुमार सोनी, सतीश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 सुरेंद्र कुमार, केवल प्रसाद, राम लखन, नितेश कुमार, संजय कुमार, जयप्रकाश, शिवम कुमार सहित तमाम संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!