आशा भरी निगाहों सें अखिलेश की ओर देख रही है जनता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा सरकार ने अपनी पैकिंग शुरु कर दी है। सरकार के मंत्री समाजवादी सरकार की आहट पाकर अपने काले कारनामें दबाने में लगे अफसरों व प्रशासन की भाषा बदल गई है। प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों सें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देख रही है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह यादव ने 268 विधानसभा सदर के ग्राम बस्ती में जयपाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो सरकार बनाने जा रही है वह सरकार खुशहाली, तरक्की और विकास का एक शानदार दौर लेकर आयेगी। इस अवसर पर संजय यादव, बब्लू यादव, रमापति यादव, धर्मानन्द आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!