किसान यूनियन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। शानिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रतिमाह आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर का जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया।ब्लड बैंक प्रभारी के सुझाव पर कोरोना को देखते हुए सिर्फ 11 कार्यकर्ता रक्तदान कर महादानी बने। भाकियू टिकैत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एस के शुक्ला की देखरेख व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,उत्तम वर्मा की उपस्थित में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगो ने रक्तदान हेतु आवेदन पत्र भरा लेकिन चिकित्सको के सुझाव पर कोरोना को देखते हुए 11कार्यकर्ता ही रक्तदान कर महादानी बन सेवाभाव की मिशाल कायम की।रक्तदान करने वालो में मो जहीर,सिराज,कमालुद्दीन,राजेश कुमार,मो इब्राहिम,मदन कुमार,रिजवान, सतीश,अरुण कुमार,अनुज कुमार, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हौसिला प्रसाद, दिनेश वर्मा, सतीश वर्मा श्रिन्कूश् सनत वर्मा,रामानन्द,नौमीलाल,शारदा बक्श सिंह, प्रमोद कुमार,मतीन फरीदी,अमरेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

