प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर ,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी । मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय प्रथम त्रिलोकपुर प्रारम्भ कर न्याय पंचायत त्रिलोकपुर में मुख्य रूप से आयोजित किया गया आयोजन का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर संजय कुमार राय के हाथों से किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षक संकुल ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग, महिला मतदाता सहित सभी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी को अपना अपना बहुमूल्य मत डालने की बात कही और उन्होंने बताया वोट डालने से देश व समाज का विकास होता है समाज में सभी महिलाओं , पुरुषों , युवाओं और बुजुर्गों को जागरूक करना मेरा दायित्व है कार्यक्रम में लोगों को इस महामारी से बचने के भी कुछ तौर तरीके बताने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार राय,ए आर पी देवेन्द्र प्रताप सिंह,शिक्षक संकुल फूलचंद्र वर्मा ,प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद रावत,सुरेश चन्द्र,अनूप सोनी,बीएलओ अतुल श्रीवास्तव ,प्रदीप मिश्रा,भानु प्रताप सिंह,संदीप कुमार,अनुराधा,शिल्पी , नीतूरानी,कमलेश कुमार यादव,साबिर एवम अन्य सहयोगी कार्यकर्ता एवं शिक्षक मौजूद थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

