कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है : तनुज पुनिया

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

जनसम्पर्क कार्यक्रम में बोले जैदपुर कांग्रेस प्रत्याषी

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में समाज के हर वर्ग की समस्याओ को ध्यान में रखा गया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही सर्वसमाज के विकास के लिये हर प्रतिज्ञा निभायी जायेगी। उक्त बात जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तुनज पुनिया ने विकास खण्ड मसौली की न्याय पंचायत उधौली के ग्राम वरियारपुर, बघौरा, सूरजपुर, खपरैला, भिखारी लाल पुरवा, अम्बौर, भनवापुर, गुलरिहा, उधौली में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान में लोगो का हालखाल जानने तथा कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओ की जानकारी देने के साथ व्यक्त किया। श्री पुनिया ने आगे कहा कि मै कोई नेता नही हूँ मै आपका भाई बेटा बनकार आपकेबीच में आपका आर्शीवाद और वोट मांगने के लिये आया हूँ। मै आपको विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है कांग्रेस पार्टी एक बार इस देश के किसानो का 72 हजार करोड का कर्जा माफ कर चुकी है औरसरकार बनते ही किसान का कर्ज माफ करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जनसम्पर्क अभियान में मुख्यरूप से पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, महेन्द्र पाल वर्मा, अब्दुल वली, हरीश्चन्द्र वर्मा, श्रवण वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, विमल चौधरी, अकील इदरीशी आदि कांग्रेसजन थे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

Don`t copy text!