सी.बी. सिंह के निधन पर गांधी भवन में हुई षोकसभा

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। मशहूर छात्र नेता एवं जे.पी. आन्दोलन के सेनानी रहे सी.बी. सिंह के निधन पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरूवार को गांधी भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने बताया कि स्व. सी.बी. सिंह सी.बी सिंह मऊ जिले के रहने वाले थे। जिन्होंने अपना कार्य क्षेत्र लखनऊ बनाया। वह 70 के दशक में एक क्रांतिकारी छात्र नेता के तौर उभरे। उन्होंने जे.पी. आन्दोलन के दौरान छात्र-युवा मोर्चा का गठन किया। जिसके वे अध्यक्ष थे। वह पांच दशकों तक समाजवादी आन्दोलन में सक्रिय रहे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन की बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि 76 वर्ष की उम्र के इस पड़ाव पर उनकी क्रांतिकारी सक्रियता और समाजवाद के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं आई थी। उनके 55 वर्ष के सक्रिय क्रांतिकारी जीवन का बड़ा हिस्सा जेलों में और हर तरह के जन आंदोलनों में बीता। उनकी सादगी, नैतिकता, बहादुरी, त्याग और समाजवादी सोच हर व्यक्ति को प्रभावित करती थी। वह क्रांतिकारी ताकतों की एकता और संघर्ष के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन समाजवाद के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन पर विनय कुमार सिंह, उमानाथ यादव, अशोक जायसवाल, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्या, राजेश यादव, रंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, मनीष खेतान सहित अन्य लोगों ने सी.बी. सिंह के जीवन संघर्ष को याद कर उन्हें श्रध्दांजलि दी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!