भागा नहीं, मैं गद्दार नहीं हूं, यूक्रेन की रक्षा कर रहा हूं” ज़ेलेंस्की
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने देर रात सड़क पर निकल कर एक VIDEO जारी करके कहा है कि हम भागे नहीं हैं, रूस यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।
रूस के लगातार हमलों और राजधानी कीव के घिर जाने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की अपने देश यूक्रेन में ही मौजूद हैं। इसकी पुष्टि एक वीडियो से हुई है और यह वीडियो खुद ज़ेलेंस्की ने जारी किया है।अपने सलाहकारों और प्रधानमंत्री से घिरे जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में किसी सड़क से एक वीडियो जारी कर कहा, हम कीव में हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं।
इससे पहले जारी एक और वीडियो में भावुक अपील करते हुए जेलेंस्की ने कहा था कि मैं यूक्रेन में हूं और मेरा परिवार यूक्रेन में है। मेरे बच्चे यूक्रेन में हैं। वे गद्दार नहीं हैं। वे यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि दुश्मन के पहले निशाने पर मैं और मेरा परिवार है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस उन्हें खत्म करना चाहता है और यूक्रेन को राजनीतिक रूप से बर्बाद करना चाहता है।
इससे पहले रूसी संचार माध्यमों ने दावा किया था कि यूक्रेन के राष्ट्रपति राजधानी कीव से बाहर ज़मीन के किसी तहखाने में हैं और वहीं से आदेश जारी रहे हैं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

