मुख्यमंत्री योगी के दंगेश वाले बयान पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-खुद को आईने में देखें बाबाजी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के झूठ से ऊबकर इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनाना चाहती है। जनता इस बार गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देगी। यूपी से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलेते हुए कहा कि बाबाजी मुझे दंगेश कह रहे हैं लेकिन वह आईने में खुद को देखें, वह दंगेश हैं या हम। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना मुकदमा खुद पर वापस ले लिया। अखिलेश ने ये बातें शनिवार को महराजगंज के निचलौल और सिद्धार्थनगर के इटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं निचलौल के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार नोटबंदी करके भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती थी, लेकिन जनता बताए कि कौन सा भ्रष्टाचार खत्म हुआ है? वहीं जीएसटी से व्यापार व कारोबार की उन्नति का सपना दिखाया था, कौन सा कारोबार यूपी में बढ़ा है, यह सभी को मालूम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जितने बड़े हैं, वे उतना ही बड़ा झूठ बोल रहे हैं। इन लोगों ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था और खाद की बोरियों का दाम बढ़ाकर हर बोरी में से पांच किलो खाद निकाल ली।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

