ईवीएम की सेल्फी लेने को लेकर पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा रामनगर के बूथ संख्या 297 में वोटिंग के दौरान ईवीएम की सेल्फी लेने को लेकर पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर मसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अनुपगज मजरे डढ़िया मऊ के बूथ संख्या 297 में गांव के श्यामू द्विवेदी पुत्र पुत्तन द्विवेदी ने मतदान के दौरान ईवीएम की सेल्फी लेने को लेकर उत्पाद हुए विवाद में अभियुक्त तो भाग निकला परन्तु पीठासीन अधिकारी सतीश चन्द्र मिश्रा की तहरीर पर मसौली पुलिस ने धारा 171/188 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मसौली थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया है कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!