प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया देश को सशक्त बनाने का आह्वान, बोले- वैश्विक चुनौतियां गंभीर, भारत का मजबूत होना जरूरी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीते दो वर्ष से वैश्विक स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय चुनौतियां बढ़ी हैं और बहुत गंभीर हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश का सशक्त होना जरूरी है, तभी सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। जब सीमा सुरक्षित रहेगी, तभी देश सशक्त होगा। हमें खेती से लेकर मिलिट्री तक, समुद्र से लेकर अंतरिक्ष तक, हर क्षेत्र में भारत को शक्तिशाली बनाना है। भारत को सशक्त बनाने में उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा, यूपी अब विकास पथ पर निकल पड़ा है और विकास की गाड़ी जात-पांत की गलियों में अटकने वाली नहीं है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल सीमा से लगे महराजगंज जिले के धनेवा-धनेई और बलिया के हैबतपुर गांव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से समर्थ भारत, सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए मतदान की अपील करते हुए कहा कि घोर परिवारवादी कभी भी देश को समर्थ नहीं बना सकते, सशक्त नहीं बना सकते। भारत सरकार ने इसी वर्ष अपने बजट में सीमावर्ती गांवों में विकास के लिए न केवल वाइब्रेंट विलेज योजना का प्रविधान किया है, बल्कि बजट भी आवंटित कर दिया है। वर्षों से पिछड़े इन क्षेत्रों में वाइब्रेंट विलेज योजना से विकास किया जाएगा। सड़क, बिजली, पानी सहित सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन गांवों को जिंदादिल बनाया जाएगा। विकास की गति तेज कर पलायन रोका जाएगा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!