जलाभिषेक को जा रही वृद्धा की मौत, तीन श्रृद्धालु घायल घायल श्रृद्धालुओं में उन्नाव जिले के दो सगे भाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जैदपुर थाने के ग्राम नेवछना में रहने वाले राम सजीवन की पत्नी सुंदारा मंगलवार सुबह अपने पुत्र मोनू के साथ बाइक से सिद्धौर स्थित मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रही थीं। अहमदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां को लोग बनीकोडर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुंदारा ने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरा हादसा कोतवाली नगर में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। कावंड़ लेकर आ रहे उन्नाव के अचलगंज में रहने वाले सगे भाई सुमित यादव और दिनेश यादव को ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!