राशन वितरण धांधली को रोकने में नाकाम है पूर्ति अधिकारी उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों भेजा शिकायती पत्र
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
हैदरगढ बाराबंकी। राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त धांधली को रोकने के लिये सरकार की सरकारी मशीनरी व्यवस्था भी शातिर कोटदार व प्रशाशनिक अधिकारियो भ्रष्ट रवैये के चलते फेल होती नजर आ रही है। कोटदार किसी न किसी न तरह नये फार्मूले अपनाकर जनता के हक पर डाका डालने से आज भी बाज नही आ रहे है। मामला तहसील हैदरगढ क्षेत्र के त्रिवेदीगंज क्षेत्र के गौरी ग्राम पंचायत का है जहाँ पर बीते दिनो कोटदार ने ग्रामीणो से पहले मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जिसके बाद चन्द लोगो को राशन देकर करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवार के राशन को हजम कर गये कार्ड धारको के पूछने पर उनको स्पष्ट जवाब न देकर गोलमाल जवाब देते हुए समय न होने का हवाला देकर टालमटोल करके वापस कर दिया। दुकान की गणेश परिक्रमा कर थक हार चुके सादुल्लापुर निवासी राम अवध, रामकुमार, योगेंद्र सिंह, चंद्र कुमार रामधनी, दिनेश कुमार सिंह, सहज राम, सुंदर कुमार, राम किशोर, राम सहाय यादव, जगदंबा सिंह, लल्लन सहित करीब करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवार कोटदार के खिलाफ तहसील के आला अधिकारियो को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगा दी। कार्ड धारको का आरोप है यहाँ पर समय से कभी भी राशन वितरण नही किया जाता है और न ही वितरण की सूचना दी जाती है मशीन बन्द होने के एक व दो दिन शेष समय बचने के बाद राशन वितरण शुरु होता है आरोप है की कोटेदार राशन वितरण के पहले लोगो के मशीन पर अंगूठे लगवा लेता है उसके बाद राशन वितरण करता है चन्द लोगो को राशन देने के बाद आखिर मे जो बचता है उसे राशन खत्म होने की बात कहकर अगले महीने देने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इसके अलावा प्रति कार्ड धारक के राशन मे दो से तीन किलो कटौती भी कर ली जा जाती है। वही कार्ड धारक के पूछने पर अभद्र व्यौहार करने पर ऊतारु हो जाता है अनुसूचित जाति होने के नाते कोई भी कार्ड धारक इसके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते है हरिजन एक्ट में फस जाने के डर से चुप रहने मे ही अपनी भलाई समझते है। कोटेदार के भ्रष्ट कार्यशैली से नाराज कार्ड धारकां ने मामले की शिकायत तहसील हैदरगढ के आला अधिकारियो से कर दी लेकिन विभागीय अधिकारियो द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही किये जाने से जनता मे कोटदार व विभागीय अधिकारियो के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वही इस सम्बन्ध में पूर्ति अधिकारी से बात किया गया तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

