अज्ञात बदमाशों ने युवक की पिटाई कर छीना मोबाइल व नकदी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने रोककर पिटाई कर दिया और नगदी सामान व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बदोसराय के भवानीपुरदरौली गांव के रहने वाले बहादुर लाई चना का ठेला लगाता हैं वह गुरुवार को मरकामऊ बाजार गया हुआ था लौटते समय देर हो गई सफदरगंज बदोसराय मार्ग पर खजुरिया गांव के समीप पुलिया पर तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और कहा कि जो कुछ भी हो वह सब दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। यह कहने के बाद बदमाशों ने डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके पास पैंतिस सौ रुपए नगद सब्जी व अन्य सामान तथा जिओ का मोबाइल छीन लिया और कहा कि यदि तुमने कही शिकायत की तो दोबारा मिले तो जान से मार देंगे रात में ही भुक्तभोगी ने कोतवाली जाकर मामले की शिकायत किया। दूसरे दिन शुक्रवार को दिन में उसने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।प्रभारी कोतवाली संतोष सिंह ने बताया कि रात में ही वह आया था और काफी नशे में लग रहा था इसी कारण उसका सामान कहीं गिर गया होगा। हल्का दरोगा को जांच के लिए भेजा गया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!