बसपा मुखिया मायावती को भरोसा, सातवें चरण में वोट की ताकत से प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेंगे मतदाता
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें चरण के मतदान के दौरान भी मतदाता बेहद सजग तथा सक्रिय रहेंगे। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भरोसा है कि सातवें चरण के मतदान के दौरान मतदाता उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।मायावती ने रविवार को तीन ट्वीट से मतदाताओं को संदेश दिया है। मायावती ने कहा कि नौ जिलों के 54 विधानसभा सीटों पर कल सातवें व अन्तिम चरण के मतदान में यहां गरीबी व बेरोजगारी के सताए हुए उपेक्षित लोग अपने वोट की ताकत से अपनी तकदीर तथा प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर सकते हैं। जिसके लिए बीएसपी की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बनानी जरूरी। उन्होंने कहा कि जग-जाहिर है कि विरोधी पार्टियों के किस्म-किस्म के लुभावने वादे व आश्वासन सभी घोर वादाखिलाफी साबित हो गए हैं। इनकी सरकारों में उत्तर प्रदेश के लोगों के हालात संभलने तथा वादे के मुताबिक अ’छे दिन लाने के बजाय लगातार बिगड़ते गए हैं। इसी कारण अब इनके बहकावे में नहीं आना ही होशियारी।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

