अखिलेश यादव बोले- इस चुनाव में सपा गठबंधन की जीत जनता के सम्मान व रक्षा की होगी गारंटी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान-नौजवान, व्यापारी व माताओं-बहनों से लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की है। यह भी कहा कि सपा और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों व सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में सपा गठबंधन के पक्ष में जनता ने 300 सीटों पर विजय की मुहर लगा दी है। शुरू से ही जनता ने सपा को ही मजबूत और भरोसे लायक विकल्प माना है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गों को परेशान किया गया, वह भुलाया नहीं जा सकता। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। जहां भाजपा 700 किसानों की मौत की जिम्मेदार है, वहीं युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी क्षम्य नहीं है।उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित व कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसायी गईं।अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के साथ हुए अन्याय और अपमान की घटनाओं के खिलाफ सपा पूरी मजबूती से डटी रही। हिस्सेदारी और भागीदारी की समस्या का समाधान निकालने के लिए सपा ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलंब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है। सपा की बुनियाद में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य हैं। संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सपा प्रतिबद्ध है। समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही सपा की रीति-नीति है। विकास का हमारा विजन स्पष्ट और दूरदर्शी है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!