अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन बालिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। ब्लॉक पूरेडलई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेंडर इक्विटी के अंर्तगत बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पुरेडलई व मुख्य सेविका एवं वार्डेन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति रश्मि यादव, नीतू सेठ, अंजू सिंह, प्रियंका पांडेय, अर्शिया खातून, वार्डन वीना सिंह, उपमा श्रीवास्तव, मुख्य सेविका विद्यावती मौर्या, पुलिस मनिता चौहान व हर्षिता यादव को तथा पावर एंजेल की बालिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने सम्मानित किया। विभिन्न छात्राओं द्वारा नारी शक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, पोस्टर प्रदर्शनी, आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण से सम्बंधित लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम र्में महिला शिक्षिका प्रियंका पांडेय, रश्मि यादव, अन्नू सिंह, नीतू सेठ तथा अर्शिया अंजुम व वार्डन वीणा सिंह ने अपने अपने वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं निराकरण के मुद्दे पर अपना विचार रखे। कार्यक्रम में पावर एंजेल छात्राओ को तथा विद्यालय में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जीवन आत्म रक्षा प्रशिक्षण देने एवं वालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही शिक्षिकाओ तथा पुलिस विभाग की महिला पुलिसकर्मी व बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद प्रकट किया। और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त स्टॉफ की सराहना की। कार्यक्रम का समापन शिक्षक पी.एस. लाल व आलोक राज द्वारा अपने प्रेरणादायक गीत से किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विकास खण्ड की महिला शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की स्टॉफ व अभिभावक उपस्थित रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!