संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवको के शव फांसी के फंदे पर लटकने से हुई मौत
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642
बाराबंकी। कुर्सी व असंद्रा थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवा कर इनका पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों को हत्या की आशंका है हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर चौकी के अंतर्गत मदारपुर अमर सिंह गांव निवासी शिवम वर्मा (22) पुत्र गोपी श्यामू का शव मंगलवार की सुबह गांव से करीब आधा किमी दूर खेत में नीम के पेड़ पर अंगौछे से लटका मिला। उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शिवम का शव देखा तो हतप्रभ रह गए। सूचना गांव पहुंची तो ग्रामीण व शिवम के परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। शिवम की मौत से घर में कोहराम मचा है। मृतक के पिता गोपी श्यामू ने बताया कि शिवम सोमवार की देर शाम को घर से गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था।
ग्रामीणों को हत्या की आशंका…
घटना स्थल को देख कर ग्रामीणों को आशंका है कि युवक शिवम की हत्या की गई है। लोगों का कहना है कि शिवम के पैर नीचे पड़े केले के तने से लगभग छू रहे थे। इसके साथ ही शव पेड़ के तने से सट कर लटक रहा था। इससे लोगों का कहना है कि यदि शिवम ने आत्महत्या की थी तो वह चाहता तो अपने को बचा भी सकता था। इससे लोगों को हत्या की आशंका है। हालांकि मृतक के पिता या परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है न ही तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज सिद्धौर जगदीश शुक्ल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बेरोजगार युवक डिप्रेशन में था। फिरहाल पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पेड़ पर अंगौछे से लटका था शव…
निन्दूरा संवाद के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र के नईबस्ती कस्बा कुर्सी निवासी जुनेद (19) पुत्र मोहम्मद अहमद मंगलवार को दस बजे अपने घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे बेलंदीपुर गांव के पास आम के पेड़ पर जुनेद का शव अंगौछे लटका हुआ वहां काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक ने अंगौछा के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दी है। परिवारजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642

