रुबी ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बृहस्पतिवार को महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत वन स्टॉप सेन्टर रूबी श्रीवास्तव एवं महिला शक्ति केंद्र द्वारा जनपद में महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाने तथा लैंगिक समानता में अपनी भागीदारी देने के उद्देश्य से श्गो पर्पलश् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान की रक्षा तथा विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी दिलवाना है। इस मौके पर बोलते हुए रूबी श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनमें आत्मनिर्भरता लाने का प्रयास कर रहे हैं। और हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय मे महिलाएं पुरुषों के समान अपने हुनरों को प्रदर्शित कर पाएंगी। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तथा मौजूद सभी महिकाओं का हौंसला बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक कहानियां भी प्रदर्शित की गईं। इस मौके पर मुख्य रूप से रुचि शर्मा, ममता यादव , शिवकुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!