ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को तीन सौ रुपये प्रतिमाह नेट खर्च की राशि दी गयी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। कोरोना काल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा इंटरनेट से ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को तीन सौ रुपये प्रतिमाह नेट खर्च की राशि दी गयी। नेट खर्च का पैसा पाकर बच्चो के चेहरे खिलखिला उठे।
सोमवार को पंचायत भवन बड़ागांव में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक अरुण पांडेय एव फेसिलिटेटर कमलराज ने सोमवार को बड़ागांव के 40 छात्र- छात्राओं को इंटरनेट खर्च की राशि प्रदान की गयी। जिला समन्वयक अरुण पांडेय ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोरोना काल के दौरान बन्द हुए शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े रहे लेकिन तमाम ऐसे परिवार है जो गरीब है और मोबाईल रिचार्ज नही करा पाते है। उन्हें ऑनलाइन क्लास के लिए तीन सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मोबाईल रिचार्ज का खर्च बच्चो को संस्था द्वारा दिया जा रहा है। जिला समन्वयक अरुण पांडेय ने बताया कि प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन बच्चो को ऑनलाइन शिक्षा के लिए गांव गांव में बाल क्लब का भी गठन कर खेल कूद के प्रति जागरूक कर रही है। संस्था विकास खण्ड मसौली के आठ गांवो में ऑनलाइन शिक्षा के साथ साथ 5 गांवो में बाल क्लब का गठन कर खेलकूद के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि कोरोना काल में बन्द हुए स्कूल कालेज के बच्चो को जिस तरह संस्था ने इंटरनेट के जरिये जोड़कर शिक्षा प्रदान की है वह सराहनीय है आप सभी लोग मन लगाकर पढ़े जिससे घर परिवार का नाम रोशन हो।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गौतम, रचित गुप्ता, सत्यम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रूबी गौतम, गायत्री गौतम,अभय शर्मा, अंशुलिका सिंह, छाया गौतम, निशा बानो, दिव्या, वरिसा बानो, रोशनी, वन्दना, हर्षिता कुमारी, काजल, रिया, अर्शिया नूर, सानिया बानो, नाजिया, अंकित कुमार, निखिल कुमार, काजल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

