उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें तेज, ब्राह्मण चेहरे को मिल सकता है मौका

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

चर्चा में कई नाम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद हटाये गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के उत्तराधिकारी को लेकर पार्टी के अंदर अटकलें तेज हो गई हैं। चुनावी हार के बाद उपजी स्थितियों का आकलन करने और चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर संगठन में बदलाव के बारे में सुझाव देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी थे।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई चेहरे शामिल हैं। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए अतीत में कई प्रयोग कर चुकी कांग्रेस के भीतर यह चर्चा तेज है कि पार्टी को ब्राह्मण चेहरे पर दांव चलना चाहिए। प्रदेश में पार्टी का सबसे चर्चित ब्राह्मण चेहरा प्रमोद तिवारी हैं लेकिन उम्र के तकाजे से वह यह जिम्मेदारी उठाने के अनिच्छुक हैं। इस लिहाज से रामपुर खास सीट से चुनाव जीतने वाली उनकी पुत्री आराधना मिश्रा ‘मोना’ का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

Don`t copy text!