अब तुर्की में आरंभ हुई रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता, अर्दोग़ान ने कुछ इस तरह मनाया पुतीन को…

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर सोमवार को तुर्की में वार्ता आरंभ हुई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यूक्रेन के वार्ताकार डेविड ऑरख़ाम्या ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके बताया है कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल 28 से 30 मार्च तक तुर्की में बातचीत करेंगे। बता दें कि दोनों देशों के बीच इससे पहले होने वाली वार्ता को यूक्रेन ने बहुत ही मुश्किल बताया था। इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन के साथ टेलीफोन पर बात की और यूक्रेन में संघर्षविराम की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। अर्दोग़ान के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति ने क्षेत्र में मानवीय स्थिति में सुधार का भी आह्वान किया। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस पर सहमति व्यक्त की कि रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच अगली बैठक इस्तांबुल में होनी चाहिए।उल्लेखनीय है कि रूस की ओर से पिछले महीने यूक्रेन के ख़िलाफ़ विशेष सैन्य अभियान आरंभ किया था जिसके बाद से यूक्रेन और रूस के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अब तक 38 लाख से अधिक लोग यूक्रेन को छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, 22 लाख लोगों ने यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में शरण ली है जबकि 5 लाख से अधिक लोगों ने रोमानिया और लगभग तीन लाख लोग यूक्रेन छोड़कर रूस चले गए हैं। माना जा रहा है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में यह सबसे बड़ा शरणार्थी संकट है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!