डीएम व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

प्रश्न पत्रों के रख-रखाव व सीसी टीवी कैमरों की क्रियाशीलता का लिया जायजा

बहराइच 04 अप्रैल। जनपद के 104 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों रख-रखाव, परीक्षा की निगरानी हेतु स्थापित किये गये क्लोज़ सर्किट टी.वी. की क्रियाशीलता, प्रश्नपत्रों को खोलने तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सील्ड करते समय बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ परीक्षा केन्द्र राजकीय गर्ल्स इण्टर कालेज व इकरा गर्ल्स इण्टर कालेज दरगाह शरीफ का निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!