रामसनेहीघाट, बाराबंकी।(एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) रामसनेहीघाट क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर बने गड्ढे लोगों की जान लेने पर तुले हैं। कोटवा सड़क से सिद्धौर मार्ग से गुजरने वाले लोगों की जान हर समय सांसत में पड़ी रहती है। सनौली नहर से लेकर गांव में लक्ष्मी राइस मिल तक बड़े बड़े गड्ढे तो मुंह फैलाए जैसे किसी का इंतजार ही करते रहते हैं। बड़े वाहनों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की किसी भी समय शामत आ सकती है। गड्ढे उनके लिए मौत के कुंए बन गए हैं। अनजान व्यक्ति अगर रात के अंधेरे में इन सड़कों और चौराहों से गुजर जाए तो बिना चोट खाए रह ही नहीं सकता। चारपहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं जबकि बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटहिल होते रहते हैं। मेन चौराहों और सड़कों पर बने इन गड्ढों के कारण अक्सर जाम भी लग जाता है। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमा कान में तेल डाले हुए है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

