4 अप्रैल को जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में तथा नगर पालिका में विभिन्न गतिविधियों संपन्न हुई।

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

लखनऊ उत्तर प्रदेश  संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आज तीसरा दिन है आज 4 अप्रैल को जनपद के सभी 15 ब्लॉकों में तथा नगर पालिका में विभिन्न गतिविधियों संपन्न हुई। एडीओ मसौली द्वारा बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता, गोरेला जलालपुर मे जहां गांव गांव में साफ सफाई, कचरे का निस्तारण, नालियों की सफाई, जलभराव को हटाया जाने का कार्य किया गया। वही प्राथमिक विद्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर की साफ-सफाई और वहां उपस्थित बच्चों को संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी गई। ग्राम पंचायत चूल्हा बनी, मीननगर, रजाईपुर में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, कचरे का निस्तारण आदि का कार्य प्राथमिकता के तौर से किया गया। वही रुके हुए जल में कीटनाशक छिड़काव किया गया। नगर पालिका में कोठीवार्ड में सफाई नायकों की देखरेख में सफाई कर्मचारियों ने वार्ड की सफाई की। वहीं नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। तथा कचरे का निस्तारण का कार्य प्राथमिकता के तौर से किया गया।
एडीओ देवा के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत खेवली बीकर में लार्विसाइडल छिड़काव का कार्य किया गया। गांव में साफ सफाई का कार्य किया गया। कचरे का निस्तारण। लोगों को संचारी रोगों और दिमागी बुखार से कैसे बचा जाए के विषय में जानकारी दी गई। समय-समय पर विशेष ध्यान दिए जाने और यदि कोई व्यक्ति बुखार से ग्रसित है तो उन्हें समय से समीप के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपने बुखार की जांच कराए जाने हेतु बताया गया
एडीओ त्रिवेदीगंज के अनुसार न्याय पंचायत शिवनाम, कबूलपुर में गांव में नालियों की सफाई, कचरे की सफाई, साफ सफाई का कार्य किया गया।
विकासखंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में टोली के साथ साफ सफाई का कार्य प्राथमिकता के तौर से किया गया। ब्लाक फतेहपुर के अंतर्गत विभिन्न गांव में साफ सफाई, कचरे का निस्तारण, नालियों की सफाई का कार्य किया गया, साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ संचारी रोग से बचाव हेतु जागरूकता रैली के विषय में विचार व्यक्त किया गया और शौचालय का प्रयोग करते हुए संचारी रोगों और दिमाग की बुखार पर नियंत्रण पाने के विषय में विस्तार से बताया गया। ग्राम मुजफ्फरमऊ मे साफ सफाई का कार्य व्यापक पैमाने पर किया गया। नालियों की सफाई लोगों को दिमागी बुखार से बचने हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। गांव गांव में आशा के माध्यम से मातृ समूह की बैठकें आयोजित की गई। और बचाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ ही स्वच्छ जल पीने हेतु बताया गया। ब्लॉक दरियाबाद में पशु चिकित्सालय दरियाबाद द्वारा नानीहपुर में सूकरबाडों के पशुपालक लोगों को संचारी रोग के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
एडीओ बंकी द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई सराय बुघेडी में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को समूह बनाकर संचारी रोगों से बचाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई। ब्लाक मसौली के खपरैला में वीएचएसएनसी की बैठक में गांव के सभी प्रतिनिधियों को संचारी रोगों और दिमागी बुखार से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

Don`t copy text!