मार्फीन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी ।एसएम न्यूज़24टाइम्स जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना मसौली पुलिस द्वारा अभियुक्त नसीरुद्दीन पुत्र ईदू निवासी चौखंडी थाना सफदरगंज को बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 160 ग्राम अवैध मारफीन व एक अदद हीरो स्पेलण्डर मोटर साइकिल यूपी 41 एएक्स 8002 बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मसौली पर मु.अ.सं. 120/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, व.उ.नि. रामकृपाल सिंह, का. आमीन मोहम्मद .का. ज्ञानप्रताप मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!