तलाबी नंबर में बने मछली पट्टा धारक के मकान पर चला बुलडोजर
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें एसएम न्यूज24टाइम्स
कौशाम्बी सिराथू तहसील क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में तलाबी नम्बर 23 वा 24 में लगभग 10 वर्ष पूर्व गया प्रसाद पुत्र बैजनाथ सरोज को पट्टा मिला था जिस पर उसने भवन निर्माण कर लिया इसी भूमि पर बाद में अमित कुमार सरोज को पट्टा मिल गया लेकिन अमित कुमार सरोज को मछली पालन के लिए पट्टे पर कब्जा नहीं मिल रहा था जमीन पर गया प्रसाद ने कब्जा कर रखा था मछली पालने वाले जमीन पर मकान बनाने की शिकायत वर्तमान पट्टा धारक ने एसडीएम से की एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे राजस्व टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में जांच के दौरान तलाबी नंबर में बने मकान को बुलडोजर से धराशही कर जमीन को खाली करवाया गया और वर्तमान पट्टा धारक को मछली पालने का आदेश दिया वहीं अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा अवैध अतिक्रमण हटाने में नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल और पुलिस मौजूद रही।

