गंगा में स्नान करने गया वृद्ध गहरे पानी में जाने से डूबा। मौंत
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान - बदायूं
पुलिस ने बरामद किया शव
बदायूँ। बलिया गंगा नदी के छाड़न में डूबकर गुरुवार की दोपहर वृद्ध की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। नरहीं थाना क्षेत्र के पलिया खास (बड़का खेत) निवासी 65 वर्षीय राज नरायण सिंह गांव से कुछ दूरी पर स्थित गंगा नदी के छाड़न में नहाने गए थे।
स्नान करते समय वह किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए पहुंचे और बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन लोगों को सफलता नहीं मिल सकी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गए। लोगों के प्रयास से जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक राज नरायण की मौत हो चुकी थी। खबर मिलने के बाद नरहीं पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोग बिलखने लगे।
गंगा नदी के किनारे बसे होने के कारण तटवर्ती गांवों के लोग हमेशा स्नान करने जाते हैं। बाढ़ के दौरान पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। हालांकि पानी कम होने के बाद एक हिस्सा छाड़न में तब्दील हो जाता है। नजदीक होने के कारण लोग मुख्य नदी के बजाय छाड़न में स्नान व अन्य कार्य करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो राज नरायण ही नहीं बल्कि अन्य लोग प्रतिदिन छाड़न में नहाने जाते थे। गुरुवार की दोपहर वह नहाते समय ही किसी प्रकार गहरे पानी में चले गए और डूबने से जान चली गई।
मुकीम अहमद अंसारी पत्रकार सहसवान – बदायूं

