पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेन देन हेतु किया गया प्रेरित

मुकीम अहमद पत्रकार सहसवान- बदायूँ

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशों के क्रम में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्धारा नगर पालिका परिषद बदायूँ में जिला अस्पताल के पास बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर पार्क में पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रथम व द्वितीय ऋण ऑनलाइन, ऋण स्वीकृत, ऋण वितरण, क्यूआर कोड वितरण एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन (पेनी ड्रापिंग) करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, सैन्ट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों द्धारा लाभार्थियों को क्यूआर कोड वितरित किये गये तथा साथ ही लाभार्थियों को द्वितीय ऋण स्वीकृत/वितरण के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कैम्प में श्याम पासवान, अग्रणी जिला प्रबन्धक, पीएनबी बदायूँ, देवेश कुमार सिंह परियोजना अधिकारी डूडा, रजनीश शर्मा कार्यालय अधीक्षक नपापरि बदायूँ, कौशल किशोर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर एस0बी0आई0, विल्सन शहर मिशन प्रबन्धक, ब्रजेश उपाध्याय सामुदायिक आयोजक एवं समस्त डूडा स्टाफ एवं नगर पालिका बदायूँ के कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

मुकीम अहमद पत्रकार सहसवान- बदायूँ

Don`t copy text!