अधीक्षक की सुस्त कार्यप्रणाली से अधीनस्थ कर्मचारी बेलगाम…

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

जैदपुर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर के अधीक्षक की सुस्त कार्यप्रणाली से अधीनस्थ कर्मचारी बेलगाम हो चुके है जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजो को न तो दवाएं मिलती है और न उचित परामर्श मिलता है नतीजा यह है कि जनता को झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेना पड़ता है। भाजपा नेता राजन बकसोर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मौर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजन बकसोर ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक जैदपुर की सुस्त कार्यप्रणाली से अधीनस्थ चिकित्सक एव कर्मचारी मनमानी पर उतारू है जिन्हें न तो क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य से लेनादेना है और न किसी तरह की कार्यवाही का डर है जिसका ही नतीजा है कि देर से आना जल्दी जाना सीएचसी कर्मियों की दिनचर्या बन चुकी है। हालात यहाँ तक है कि सीएचसी में तैनात डेंटल स्पेसलिस्ट डॉ0 एन के वर्मा सप्ताह में एक बार आते है और पूरे सप्ताह की उपस्थिति दर्ज कर देते है। सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही का ही कारण है कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गयी है और अस्पताल में लगे उपकरण उपयोग किये बगैर ही जंग खा रहे है। भाजपा नेता राजन बकसोर ने सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने की मांग की है।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!