हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल:सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

लखनऊ उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 बेड के सभी संसाधनों से युक्त उच्चीकृत अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र में 25 से 30 बेड के बेहतरीन सीएससी-पीएससी उपलब्ध कराने की दिशा में कदम तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री रामनवमी के दिन के रविवार को गोरखपुर के जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र से पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य देना सरकार का कर्तव्य और हम इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उत्तम आरोग्यता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होगा और स्वस्थ समाज के होने पर ही हम सशक्त उत्तर प्रदेश और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ी है।कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में उपचार का एकमात्र केंद्र गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कालेज ही था। वह भी कब बंद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता था। वहां न डाक्टर पर्याप्त थे और न ही दवाएं। आज बीआरडी मेडिकल कालेज बहुत अच्छे ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की चिकित्सा की सुविधा के लिए गोरखपुर में एम्स भी खुल गया है। साथ ही साथ देवरिया, सिद्धार्थनगर व बस्ती में नए मेडिकल कालेज सेवाएं दे रहे हैं। कुशीनगर में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है और महाराजगंज में मेडिकल कालेज बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है।

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

Don`t copy text!