दुर्गा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना….

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला वैश्य स्थित दुर्गा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना विधि-विधान से की गई। स्थापना से पूर्व कस्बे में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
थाना व कस्बा सफदरगंज के मोहल्ला वैश्य निवासी अजय कुमार गुप्ता ने मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया। स्थापना से पूर्व कस्बे में बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई चारो देवी जिसमे बंजारी माता, शिवाला, कुंडी दुर्गा माता मंदिर से होते हुए कल्याणी नदी से जल लाकर दुर्गा मंदिर पहुंची जहाँ विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मूर्ति स्थापना से पूर्व शोभायात्रा में महिलाओं और युवकों ने अबीर-गुलाल भी उड़ाया।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!