निशुल्क खाद्यान्न भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा योजना का प्रचार प्रसार किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील क्षेत्र में निशुल्क राशन वितरण को प्रारंभ कराया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण नि:शुल्क अन्न वितरण योजना के अन्तर्गत सहसवान सहित पूरे तहसील क्षेत्र में गरीब वर्ग के लोगों को खाद्यान्न झोलों में नि:शुल्क वितरित किया गया। इस मौके पर दहगवां ब्लॉक प्रमुख एवम जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, परसोना में  मेधावी यादव जिला मंत्री, श्री अवडर शर्मा विधानसभा सयोजक, देव सिंह मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत खैरपुर खैराती में श्री प्रेमसिंह कश्यप जी एवम नगर की विभिन्न दुकानों पर श्री पियूष महेश्वरी, श्री मनीष महेश्वरी श्री अनुज महेश्वरी भाजपाइयों ने अन्न महोत्सव के अंतर्गत निशुल्क खाद्यान्न का प्रारंभ किया एवम निशुल्क खाद्यान्न योजना का प्रचार प्रसार किया। इसके अतरिक्त ग्रामीण दुकानों पर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा योजना का प्रचार प्रसार किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!