परिवार के लोगों को दूध में नशा देकर प्रेमी संग भागी महिला, बच्चों की तबीयत बिगड़ी।

मुकीम अहमद अंसारी (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

आरोप है। कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ चली गई है। महिला अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है।

बदायूं। उझानी प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने प्रेमी के साथ जाने के लिए अपने ससुराल वालों ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी नशीला दूध पिला दिया और फिर गायब हो गई।
मामला उझानी क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपने पति, देवर, ननद और बच्चों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया फिर रात में लापता हो गई। तड़के सास उठी तो दरवाजा खुला देख परिवार के लोगों को जगाने का प्रयास किया लेकिन सभी सामान्य रूप से नजर नहीं आए। तीन बच्चों को उल्टियां भी हुईं। फिलहाल सब ठीक हैं। आरोप है कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ चली गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ नकदी और जेवरात भी ले गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!